रिंकु सिंह का कैच छूटा… कीमत ₹96 लाख! इसके बाद KKR ने तोड़ दिया जीत का ताला


Uploaded Image

रिंकु सिंह का कैच छूटा… कीमत ₹96 लाख! इसके बाद KKR ने तोड़ दिया जीत का ताला
Kolkata Knight Riders ने आईपीएल 2026 में आखिरकार जीत का खाता खोल लिया. इस जीत के पीछे सबसे बड़ा मोड़ 10.6 ओवर पर छूटा वह कैच रहा, जब Rinku Singh 8 रन पर थे.
 इस जीवनदान के बाद रिंकू ने नाबाद 53 रन ठोकते हुए मैच KKR की झोली में डाल दिया. इम्पैक्ट एनालिसिस के मुताबिक, उस एक गलती की 'कीमत' करीब ₹96 लाख आंकी गई- यानी वही योगदान, जो रिंकू ने कैच छूटने के बाद बनाया और जिसने मैच का पूरा रुख पलट दिया.

आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत की पटकथा किसी बड़े स्कोर या धमाकेदार शुरुआत से नहीं, 
बल्कि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की एक अहम चूक से लिखी गई. यह चूक थी 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर छूटा एक आसान कैच, जिसकी कीमत आंकड़ों के मुताबिक करीब ₹96 लाख आंकी गई है.
Previous Post Next Post