गजब कि कहानी
न्यूज़:
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के दिमाग में ट्यूमर होने के कारण डॉक्टरों को तुरंत ऑपरेशन करना पड़ा। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ऑपरेशन के दौरान महिला को पूरी तरह बेहोश नहीं किया गया था।
डॉक्टरों की टीम जब सर्जरी कर रही थी, उसी दौरान महिला लगातार हनुमान चालीसा पढ़ती रही। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के समय महिला को हिम्मत बनाए रखने के लिए जाग्रत रखा था ताकि दिमाग की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
ऑपरेशन कई घंटों तक चला और आखिरकार डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक दिमाग से ट्यूमर निकाल दिया। इस दौरान महिला ने "जय हनुमान" लिखकर और हनुमान चालीसा का पाठ करके खुद का हौसला बढ़ाया।
डॉक्टरों के मुताबिक यह सर्जरी काफी जटिल थी, लेकिन महिला की हिम्मत और सकारात्मक सोच ने पूरे ऑपरेशन के दौरान उसे मजबूत बनाए रखा।